भारत में महिंद्रा के 5 लाख रुपये से कम कीमत के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल देखें

22 Feb 2023

भारत में महिंद्रा के 5 लाख रुपये से कम कीमत के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल देखें

भारत में महिंद्रा के 5 लाख रुपये से कम कीमत के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल देखें,यहां भारत में 5 लाख रुपये से कम कीमत के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर.

समीक्षा

लेखक

VY

By Vivek

शेयर करें

यहां भारत में 5 लाख रुपये से कम कीमत के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल के कीमत के साथ विवरण हैं। विवरण के लिए आगे पढ़ें:

कृषि कार्य के लिए किसान महिंद्रा ट्रैक्टर को खूब पसंद करते हैं अक्सर किसान अपनी खेती से संबंधित कार्यों के लिए ट्रैक्टर चुनने जाते हैं तो वहां सबसे पहला ऑप्शन उनके पास महिंद्रा का ही होता है जिस प्रकार से महिंद्रा ने किसानों का साथ दिया है सच में यह सराहनीय है इसीलिए आज महिंद्रा और किसान भाइयों की दोस्ती अलग है जो कम ईंधन खबर के साथ बेहतर कार्य और उन्हें अधिक लाभ प्राप्त करने में बखूबी अपनी भूमिका को निभाता है।

आज देश भर में किसान अपनी खेती बाड़ी के कार्यों के लिए महिंद्रा मोटर्स के ट्रैक्टर्स हो या फिर अन्य वाहन निर्माताओं के ट्रैक्टर हो जो उन्हें कम ईंधन खपत के साथ बेहतर लाभ देने में सहयोग करते हैं उन्हें चुनना पसंद करते हैं, देखा जाए तो किसान अधिकतर महिंद्रा को ही चुनते हैं क्योंकि उनका विश्वास उसके प्रति ज्यादा है जो उनकी उम्मीद पर खरा उतरता है इसीलिए महिंद्रा लोगों की चाह बन चुका है।

बैरहाल आज के समय में महिंद्रा अलग-अलग तकनीकी और बेहतर सुविधाओं से लैस वाहन को पेश कर रहा है जो किसानों के हित के लिए लाभकारी साबित होते हैं इसीलिए किसान और महिंद्रा की दोस्ती एक अलग पायदान पर है मानव दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो हां ऐसा बिल्कुल कहना सही होगा कि दोनों एक दूसरे के साथी हैं, जिसे देखते हुए महिंद्रा वाहन निर्माता बेहतर कुशलता वाले मॉडल को पेश करता है।

हालांकि, कुछ ट्रैक्टर ब्रांड ऐसे हैं जो अपनी बेजोड़ परफॉरमेंस डिलीवरी के कारण लोगों के पसंदीदा बन गए हैं। उनमें से एक प्रसिद्ध वाहन निर्माता- महिंद्रा है । इस ब्रांड के पास एक विशाल ट्रैक्टर पोर्टफोलियो है, जिसे औरों की अपेक्षा सबसे अच्छा माना जाता है जिसके वजह से यह देश भर के किसानों की पहली पसंद है।

इसी सम्बंध में यहां पर भारत में मौजूद 5 लाख रुपये से कम के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल का मूल्य सहित विवरण दिया गया है।

महिंद्रा युवराज 215 NXT

महिंद्रा युवराज 215 NXT

सबसे पहले, हमारे पास Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर है जो एक विश्वसनीय इंजन से लैस है, और इस ट्रैक्टर के इंजन में 11.2 kW (15 HP) की पीक पावर और 2300 रेटेड आरपीएम का उत्पादन करने की क्षमता है। इसके अलावा, इस ट्रैक्टर का इंजन बेहतर पावर आउटपुट के लिए 8 F + 3 R कॉन्फिगरेटेड गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें 778 किलोग्राम की हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता है,यदि आप अपने कृषि कार्य के लिए बाजार में एक मिनी ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो युवराज 215 NXT आपको देखना चाहिए। जिसकी कीमत 3.05 लाख रूपए है।

महिंद्रा 265 डीआई XP प्लस:

महिंद्रा 265 डीआई XP प्लस:

अगला, हमारे पास महिंद्रा का 265 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर है जो एक शक्तिशाली इंजन से लैस है। जो 24.6 kW (33 HP) की अधिकतम शक्ति और 124.7 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता है। ट्रैक्टर भी अधिकतम पीटीओ पावर रेटेड 22.1 kW (29.6 HP) के साथ आता है। इस ट्रैक्टर के इंजन को बेहतर ड्राइवबिलिटी के लिए 8-स्पीड (2-रिवर्स) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जो 4.95 लाख रुपए की कीमत पर आता है।

महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4डब्ल्यूडी:

महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4डब्ल्यूडी:

अगला हमारे पास Mahindra Jivo 225 ट्रैक्टर है जो DI 4WD कुशल इंजन से लैस है जिसमें अधिकतम 14.9 kW (20 HP) की अधिकतम शक्ति और 73 Nm का अधिकतम टार्क देने की क्षमता है। इस ट्रैक्टर के इंजन को एक 8 एफ + 4R कॉन्फिगरेटेड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है ताकि बेहतर पावर आउटपुट प्रदान कर सके। ट्रैक्टर 13.7 kW (18.4 HP) की अधिकतम PTO शक्ति भी प्रदान करता है और इसमें 750 किलोग्राम की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता है। जो 4.15 लाख रुपए के साथ आता है।

महिंद्रा 265Di पावर प्लस:

महिंद्रा 265Di पावर प्लस:

महिंद्रा 265Di पावर प्लस भी एक शानदार ट्रैक्टर है जो एक शक्तिशाली इंजन से लैस है जिसमे 26.1 किलोवाट (35Hp) की अधिकतम शक्ति और 1900 रेटेड आरपीएम का उत्पादन करने की क्षमता होती है। ट्रैक्टर के इंजन को बेहतर प्रदर्शन के लिए 8 एफ + 2 आर कॉन्फिगरेटेड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और ट्रैक्टर में 1200 किलोग्राम की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता भी है। जो 4.80 लाख रुपए के साथ आता है।

महिंद्रा 255Di पावर प्लस:

महिंद्रा 255Di पावर प्लस:

अंत में, हमारे पास महिंद्रा 255 डीआई पावर प्लस है जो ईंधन-कुशल पावरट्रेन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर को एक कुशल इंजन के साथ जोड़ा गया है जो 18.6 kW (25 HP) की अधिकतम शक्ति और 2100 रेटेड आरपीएम प्रदान करता है। साथ में ट्रैक्टर के इंजन को 8 एफ + 2 आर कॉन्फिगरेटेड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और ट्रैक्टर 1220 किलोग्राम की हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता प्रदान करता है। जो 3.95 लाख रुपए के साथ आता है।

कुछ इस प्रकार, भारत में 5 लाख रुपये से कम कीमत के 5 महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल दिया गया हैं।

नवीनतम ट्रैक्टर समाचार